राजस्व वादों के निस्तारण पर दिया जोर
जासं सोनभद्र अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:10 PM (IST)
जासं, सोनभद्र : अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
बताया कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक राजस्व वादों का निस्तारण करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिए चिह्नित मामलों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 20 नवंबर तक उपलब्ध कराते हुए उसकी प्रति कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें