सोनभद्र के घोरावल में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की जताई आशंका
सोनभद्र के घोरावल कस्बे में एक 62 वर्षीय वृद्ध ओम प्रकाश भारद्वाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ...और पढ़ें

घोरावल में वृद्ध की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान से हत्या की आशंका।
HighLights
घोरावल में 62 वर्षीय वृद्ध ओम प्रकाश की संदिग्ध मौत।
प्रथम दृष्टया गले पर कसाव के निशान, हत्या की आशंका।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कस्बे के वार्ड नंबर 4 में वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक ओम प्रकाश भारद्वाज 62 वर्ष पुत्र स्व रामनिहोर रघुनाथपुर कपसेठी, जिला वाराणसी के रहने वाले हैं। घोरावल क्षेत्र में उन्होंने जमीन ले रखी है।
नगर के वार्ड नंबर 4 में उन्होंने एक भवन बनवाकर एक निजी विद्यालय को किराए पर दिया है। उसी के छत पर ऊपर वाले कमरे में उनकी मौत संदिग्ध हालात में हुई है। उनके दो पुत्र आकाश विकास है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज उदय कुशवाहा ने बताया कि आकाश के मुताबिक शुक्रवार की रात तक सब कुछ ठीक-ठाक था। सुबह आकर देखा तो उनके पिताजी बोल नहीं रहे नहीं है।
जानकारी के बाद उन्होंने तत्काल 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। ओम प्रकाश मृत अवस्था में पड़े थे। बताया गया कि प्रथम दृष्टया गले मे कसाव के निशान समझ में आ रहे हैं। जिसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों समेत फोरेंसिक टीम को दी गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
