Move to Jagran APP

लोहिया वाहिनी ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में रामलीला मैदान के समक्ष पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि की ¨नदा करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी किया। चेतावनी दिया कि शीघ्र हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:47 PM (IST)
लोहिया वाहिनी ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
लोहिया वाहिनी ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में रामलीला मैदान के समक्ष पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि की ¨नदा करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

prime article banner

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इरफान उल्ला खां के नेतृत्व में नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में आई है तब से लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है। जावेद कुरैशी ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के साथ-साथ मिट्टी का तेल व रसोई गैस का भी दाम दोगुना हो गया। आम जनता परेशान है। ओम प्रकश त्रिपाठी व महफूज आलम ने कहा कि देश जुमलों से नहीं नीतियों से चलता है। ये लोग कुछ लोगों को फायदा पहुंचाकर देश को बर्बाद कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीघ्र मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। पुतला फूंकने वालों में अलाउद्दीन अंसारी, अभिषेक मिश्रा, सराफत अली, अनुराग खरवार, सैफ अली, अज्जू जायसवाल, चंदबली पटेल, बबलू धांगर, राहुल सेठ, विवेक ¨सह, असफाक खां, टीपू व विकास आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK