जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
थानीय थाना क्षेत्र के नवाटोला पोखरा गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक की दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेंज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्तब्ध रह गए।
जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाटोला पोखरा गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन स्तब्ध रह गए।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र प्रसाद खरवार (40) निवासी नवाटोला पोखरा शुक्रवार को अपने ही ट्रैक्टर से अपने खेत की जोताई कर रहा था। खेत काफी ऊंचा-नींचा होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसी ट्रैक्टर के नीचे राजेंद्र दब गया और उसकी मौत हो गई। राजेंद्र की मौत की खबर जैसे ही उसकी पत्नी इंद्रासी देवी को हुई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। अंधेरे में किसी तरह से चालक को ट्रैक्टर की नीचे से बाहर निकाला गया। मृतक की पत्नी इंद्रासी देवी ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। एसएसआइ रणजीत सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। उधर, पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रात का समय और हल्की बारिश हो रही थी। जिस खेत की वह जोताई कर रहा था वह काफी उबड़-खाबड़ थी। ऐसी स्थिति में अचानक ट्रैक्टर का चक्का फिसल गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप