नालियों का पता नहीं, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के नई बस्ती में वार्ड नंबर छह में नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर जब भी सड़क से कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी या तो आसपास खड़े लोगों के उपर उछलता है या फिर मकानों की दीवारों पर जा गिरता है। इससे काफी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई बस्ती के वार्ड छह में नालियों का
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड नंबर छह में नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर जब भी सड़क से कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी या तो आसपास खड़े लोगों के ऊपर उछलता है या फिर मकानों की दीवारों पर जा गिरता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नई बस्ती के वार्ड छह में नालियों का कोई पता नहीं है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है लेकिन उसके बाद भी इस समस्या की तरफ नगर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाली को गहरी करने के साथ ही साफ-सफाई करवा दी जाए। नाली चोक होने के कारण पानी सड़क पर ही भरा रहता है। जिससे आसपास के लोग बदबू के कारण परेशान रहते हैं। मच्छरों की संख्या बढ़ने से भी लोग रातभर नहीं सो पा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा नालियों की समय पर सफाई न कराने से वह पूरी तरह से जाम हो गई हैं। स्थानीय लोगों को स्वयं ही नालियां की सफाई करनी पड़ रही है। सिल्ट भरने से एक-दो दिन में फिर से पानी सड़क पर बहने लगता है। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बोले रहवासी..
नालियों की साफ-सफाई नहीं हो रही है। जिससे नालियां जाम हो गई हैं। बारिश होने पर नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पाती और बारिश के पानी के साथ नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है।
-आशा देवी।
-
मोहल्ले की नाली कई महीनों से चोक है। घरों के गंदे पानी के साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली बनवाई गई है, लेकिन नाली की साफ-सफाई नहीं कराई जाती है।
-रवि कुमार सोनी।
-
बरसात होने के बाद स्थिति काफी नारकीय हो जाती है। नाली के जाम होने से उसका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
-नंदू सोनकर।
-
नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। सफाई करने के लिए कई बार कहा जाता है लेकिन उसके बाद भी कोई कर्मी सफाई करने नहीं आते हैं। जिससे नाली बजबजा रही है।
-गुड्डू।