संविधान निर्माता के रूप में हमेशा याद रहेंगे डा. आंबेडकर
कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामराम सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरु पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामराम सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। आंबेडकर ने अपने प्रतिभा के बलबूते विकट परिस्थितयों में भी विदेशों में जाकर उच्च शिक्षा को प्राप्त किया। वे समाज सुधारक, राजनीतिक, अर्थशास्त्री, संविधान निर्माता के रुप में भारत के जनमानस पर सदैव अपनी छाप बनाए रहेंगे। इस मौके पर नामवर कुशवाहा, लवकुश प्रसाद केशरी, अरविद कुमार सिंह, राजबली पांडेय, कन्हैया पांडेय, कमलेश ओझा, मदन श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, अरविद ओझा, बृहस्पति, शालिग्राम कन्नौजिया, सिराज हुसैन, पंकज मिश्रा, सोनी गुप्ता, आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा आदि रहे। बाबा साहेब को किया गया याद
दुद्धी : डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर याद किया। तहसील मुख्यालय के ठीक बगल में दलित बस्ती में प्रतिष्ठापित बाबा साहेब के मूर्ति पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके अलावा अनुसूचित जाति कर्मचारी/अधिकारी कल्याण समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बच्चों में वितरण किया पाठ्य-सामग्री
सोनभद्र : युवा बहुजन सेवा समिति द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस खैरटिया प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। समिति के अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में उन्हें याद करने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान बच्चों को कॉपी और किताब देकर शिक्षा के महत्व को चरितार्थ किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, प्रधानाध्यापक गीता यादव, शिल्पा वर्मा, मंजू मिश्रा, संगीता केसरी, राकेश कुमार, संतोष निषाद आदि रहे। संचालन महेश अग्रहरी ने किया।