हमारे सद्गुणों को कमजोरी न समझें : अंबरीश
तहसील मुख्यालय पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले आयोजित हिदू महा पंचायत का सभी हिन्दू संगठनों ने समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले आयोजित हिदू महा पंचायत का सभी हिदू संगठनों ने समर्थन किया। जय बजरंग अखाड़ा समिति, बजरंग दल, रामलीला समिति, व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों ने दुद्धी बंद का आह्वान कर लोगों से इस महापंचायत में शामिल होने की अपील की। इसका सकारात्मक असर तहसील परिसर में देखने को मिला। विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि हमारे संस्कार एवं सद्गुण को हमारी कमजोरी समझने की भूल दूसरे धर्म के लोग कदापि न करें।
अब्दुल हमीद,जाकिर हुसैन, अब्दुल कलाम जैसे लोगों को हम मानते है। किन्तु देश के टुकड़े करने एवं बंटवारा करने वालो से मेरा कोई नाता नही है। भारत माता के घेरे से बाहर जाने वाले कभी अपने नहीं हो सकते। प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि वे सरलीकरण की प्रवृत्ति से बाहर निकले। लव जेहाद, सीएए एवं एनआरसी की भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे रामायण,महाभारत आदि का गांवों में आयोजन कर वनवासियों के बीच जाए।
धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमे एक साथ खड़ा होना होगा। प्रांत संयोजक सत्यप्रकाश ने कहा कि मान सम्मान पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जबाव देने आता है। मदन गोपाल ने कहा कि सनातन धर्म प्राचीन काल से चली आ रही है। इसके अलावा सभा को नन्दलाल, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल, कमल कुमार कानू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह समेत दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। संचालन विभाग प्रचारक राजेश ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक कृष्ण कुमार अग्रहरि, सन्दीप गुप्ता, अभय सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, आलोक कुमार आदि ने सराहनीय सहयोग किया।