डीएम अंकल गांव में नेटवर्क लगवा दीजिए ... पापा से बात नहीं हो पाती, सोनभद्र की बेटी का वीडियो वायरल
सोनभद्र की आनवी पटेल नामक बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिलाधिकारी से गांव में मोबाइल ...और पढ़ें
HighLights
आनवी पटेल ने डीएम से गांव में नेटवर्क की गुहार लगाई।
बच्ची पापा से बात न कर पाने की पीड़ा व्यक्त करती है।
सरईगढ़ गांव में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या उजागर हुई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। डीएम अंकल, मेरे गांव में नेटवर्क लगवा दीजिए... पापा से बात नहीं हो पाती। हाथ जोड़कर एक मासूम बच्ची आनवी पटेल की यह गुहार इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर लोगों के दिल को छू रही है। उसकी आवाज में शिकायत कम और पिता से बात करने की तड़प ज्यादा है।
कुछ सेकंड के इस वीडियो ने सरईगढ़ गांव में मोबाइल नेटवर्क की उस समस्या को सामने ला दिया, जिसे ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे हैं। ग्राम सरईगढ़ की बच्ची वीडियो में जिलाधिकारी से भावुक अपील करती दिखाई दे रही है। वह बताती है कि उसके पापा बाहर रहते हैं। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं आता, इसलिए उनसे फोन पर बात नहीं हो पाती।
अपनों की आवाज सुनने के लिए उसे नेटवर्क आने का इंतजार करना पड़ता है। बच्ची की पापा से बात नहीं हो पाती वाली पीड़ा अब पूरे गांव की समस्या का चेहरा बन गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और दूरसंचार कंपनियों से मोबाइल टावर या प्रभावी नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि अपनों की आवाज सुनने के लिए किसी मासूम को हाथ जोड़कर गुहार न लगानी पड़े।
