डीएम की पाती, हाथ मिलाओ साथी
प्रदेश में गोल्डेन कार्ड निर्माण में अव्वल चल रहे सोनभद्र के जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने एक और अनोखी पहल की है। उन्होंने जिले के सभी 637 ग्राम प्रधानों को पाती भेजकर गोल्डेन कार्ड बनवाने में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया है। विदित हो कि 25 नवंबर से गोल्डेन कार्ड बनाने का महाअभियान शुरू किया गया है।
प्रशांत शुक्ल, सोनभद्र
---------------
प्रदेश में गोल्डेन कार्ड निर्माण में अव्वल सोनभद्र के जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने एक और अनोखी पहल की है। उन्होंने जिले के सभी 637 ग्राम प्रधानों को पाती भेजकर गोल्डेन कार्ड बनवाने में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी करने की अपील की है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड का निर्माण कराया जाना था। इसमें आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र फिसड्डी साबित हो रहा था। इसको लेकर शासन स्तर की नाराजगी का सामना जिलाधिकारी को करना पड़ता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने 25 नवंबर से चले महाअभियान को अपने हाथ में लिया। उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य, पंचायत व अन्य विभागों की एक संयुक्त टीम का गठन किया। पूरे जिले में अभियान सुचारु रूप से चले इसके लिए एक कंट्रोल रूम की स्थापना की, जहां एक पूरे दिन की गतिविधि की नजर रखी जा रही है। मजबूत प्रबंधन का नतीजा रहा कि महाअभियान के प्रारंभ से लेकर अब तक सोनभद्र पूरे प्रदेश में प्रतिदिन गोल्डेन कार्ड निर्माण में अव्वल चल रहा है।
विदित हो कि 25 नवंबर से गोल्डेन कार्ड बनाने का महाअभियान शुरू किया गया है। इसमें जिलाधिकारी के मजबूत प्रबंधन का ही नतीजा है कि इस अभियान में अब तक सोनभद्र प्रदेश के सभी जिलों में अग्रणी चल रहा है। प्रधानों की भूमिका अहम
गोल्डेन कार्ड निर्माण में सबसे अहम भूमिका ग्राम प्रधानों की है। इस बात को गंभीरता से समझते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने इस अभियान में ग्राम प्रधानों को जोड़ने की पहल की। श्री राजलिगम ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र जारी कर यह अपील किया कि आप लोग इस अति महत्वाकांक्षी अभियान में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी तय करते हुए इसे सफल बनाएं। वहीं दूसरी ओर जिले के ग्राम प्रधान भी इस अभियान को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हुए हैं। 09
लाख जिले में बनेंगे गोल्डेन कार्ड
1.07
लाख जिले में अब तक बने कार्ड
19485
महाअभियान के तहत पांच दिन में बने कार्ड अभियान के तहत बनाए गए कार्ड
25 नवंबर : 2324
26 नवंबर : 3754
27 नवंबर : 4907
28 नवंबर : 3988
29 नवंबर : 3097
30 नवंबर : 1415 (दोपहर एक बजे तक)