किसानों में 10 हजार पौधों का वितरण
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में रविवार को क्षेत्र के एक हजार किसानों में दस हजार फलदार पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामशकल ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवाकुंज कारीडांड़ चपकी के परिसर में खुशहा
जागरण संवाददाता, बभनी(सोनभद्र) : सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में रविवार को क्षेत्र के एक हजार किसानों में दस हजार फलदार पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामशकल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सेवाकुंज कारीडांड़ चपकी के परिसर में खुशहाली फाउंडेशन ने क्षेत्र के एक हजार किसानों को दस हजार फलदार पौधा जिसमें इलाहाबादी अमरूद, थाईलैंड एप्पल बेर, कागदी नीबू, आम्रपाली आम, दशहरी आम तथा करौंदा का पौधा वितरण किया गया। प्रत्येक किसानों को दस-दस पौधे दिए गए। पौध वितरण के बाद खुशहाली फाउंडेशन के सदस्य वीरेंद्र कुमार ने पौधरोपण के बारे में विस्तृत जानकारी भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सूर्यकांत जालान ने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी सेवा भी करें। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रत्येक लोगों का यह कर्तव्य है कि हर पौधे को अपने बच्चों की तरह पालें। आयोजक प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंदजी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राज्य जीव वन उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रवण कुमार, रमेश मिश्रा, विमल कुमार, जवाहर लाल पांडेय, देवनारायण सिंह खरवार, जवाहर लाल योगी, अशर्फी आदि रहे।