ग्रामीणों में मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का वितरण
थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह व व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को ग्रामीणों में सैनिटाइजर मास्क व साबुन का वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 06:24 PM (IST)
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह व व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को ग्रामीणों में सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण किया गया। थाना प्रभारी ने सभी को वैक्सीन लगवाने की अपील की। विश्वास दिलाया कि पुलिस हर समय हर परिस्थिति में आपके साथ है। किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल संपर्क करें। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गोयल, जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया, महामंत्री सुशील कुशवाहा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें