विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीआइजी पूनम बोलीं, सोशल मीड‍िया पर नजर रखे पुलिस, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट पर हो कार्रवाई

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 01:30 PM (IST)

डीआईजी पूनम ने सोनभद्र, मीरजापुर और भदोही के पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी ...और पढ़ें

डीआईजी पूनम का निर्देश: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर पुलिस करे तत्काल कार्रवाई।

डीआईजी पूनम का निर्देश: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर पुलिस करे तत्काल कार्रवाई।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करें पुलिस।

  2. डीआईजी पूनम ने सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही पुलिस को दिए निर्देश।

  3. गणेश उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर की पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने इस संबंध में सोनभद्र, मीरजापुर व भदोही के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को गूगल मीट के माध्यम से संवाद किए हैं।

उन्होंने निर्देश दिया है कि ट्वीटर, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पुलिस बहुत ही सतर्कता के साथ दृष्टि बनाए रखे और भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट दिखे तो तत्काल कार्रवाई करें। डीआइजी पूनम में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण किया जाएं।

साथ ही उन्होंने कहा है कि वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रात्रि गस्त को मजबूत करें एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करें, यक्ष एप के माध्यम से चोरी, लूट व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कराये जाने का निर्देश दिए हैं।

साथ ही गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को शासनादेश के तहत जब्त कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिए। चिन्हित माफिया, महिला सम्बन्धी अपराध,सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में विवेचना समय से पूर्ण करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि पाक्सो एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में दो माह के अन्दर प्रत्येक दशा में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय में सशक्त पैरवी करते हुए शीघ्र सजा दिलाया जाय।

अवैध शराब तस्करी एवं मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कराते हुए अधिक से अधिक बरामदगी कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गणेश उत्सव व गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विसर्जन स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय एवं कार्यक्रम का पालन सुनिश्चित कराया जाए। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

सोशल मीडिया के ल‍िए निर्देश
सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्वीटर, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा खण्डन करते हुए भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले पर आवश्यक कार्यवाही की जाय। तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी गुप्त रुप से विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय एंव किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।