Move to Jagran APP

सावन माह के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त

भगवान शिव का सबसे बड़ा प्रिय महीना सावन की शुरुआत बुधवार से हो गई। सुबह से ही शिवालयों में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सावन की शुरुआत होते पूरा गुप्तकाशी हर-हर महादेव व बम-बम भोले के नारा से गुंजायमान हो गया। गुप्त काशी के नाम से विख्याल शिवद्वार में सबसे अधिक दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। एक महीने यानि 15 अगस्त तक चलने वाले सावन महीने में भगवान भोलेनाथ का दर्शन भक्तों द्वारा किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 09:57 PM (IST)
सावन माह के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त
सावन माह के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भगवान शिव का सबसे प्रिय सावन माह की शुरुआत बुधवार से हो गई। सुबह से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सावन की शुरुआत होते पूरा गुप्तकाशी हर-हर महादेव व बम-बम भोले के नारा से गुंजायमान हो गया। गुप्त काशी के नाम से विख्यात शिवद्वार में सबसे अधिक दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। एक महीने यानि 15 अगस्त तक चलने वाले सावन महीने में भगवान भोलेनाथ का दर्शन भक्तों द्वारा किया जाएगा। वैसे तो सावन में हर दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना की प्रथा है लेकिन इस महीने के सोमवार का विशेष महत्व रहता है, इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने और उनका ध्यान करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए जिले के कोने-कोने से कांवरियों का जत्था रवाना हो गया।

loksabha election banner

राब‌र्ट्सगंज स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर व सोमनाथ मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भक्त पूजा-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, ऐतिहासिक कंडाकोट पहाड़ी पर विराजमान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों ने मत्था टेका। इसी तरह शाहगंज क्षेत्र में स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर, बरैला महादेव मंदिर आदि स्थलों पर स्थित शिव मंदिरों में भी पूजन के लिए भीड़ लगी रही। इसी तरह नगवां ब्लाक के नलराजा, देवानीचुंआ पर भी लोगों ने पूजा किया। मंदिरों के आस-पास किसी को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए इसके लिए मंदिर कमेटी के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। लोग अपने घरों, शिवालयों में रूद्राभिषेक व महामृत्युंजय का भी जाप किया। पहले सोमवार को जलिषेक करने के लिए जिले के कोने-कोने से कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर तालाब के लिए रवाना हुआ। गुप्तकाशी शिवद्वार में भक्तों ने टेका मत्था

घोरावल: गुप्त काशी के नाम से विख्यात शिवद्वार धाम में सावन के पहले दिन ही दर्शन-पूजन करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवद्वार में सोमवार को पचास हजार से एक लाख कांवरियां जलाभिषेक करते हैं। पहले दिन जहां भक्त भगवान शिव की आराधना में लगे रहे तो वहीं मंदिर कमेटी व पुलिस की टीम पहले सोमवार को होने वाले कांवरियों के जलाभिषेक की तैयारी में जुटा नजर आया। यहां मीरजापुर के वरिया घाट व जिले के विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से जल लेकर कांवरियां पहुंचते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.