डिपो प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
जासं सोनभद्र पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुआ। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि जिले में रोडवेज की डिपो है लेकिन बसें चंडी तिराहे से संचालित होते हैं। रोडवेज बस चालकों के मनमाने के रवैये के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि सबसे अधिक समस्या रात के समय
जासं, सोनभद्र : पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान डिपो प्रबंधन पर आरोप लगाया गया। बताया कि जिले में रोडवेज की डिपो है लेकिन बसें चंडी तिराहे से संचालित होते हैं। रोडवेज बस चालकों के मनमाने के रवैये के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि सबसे अधिक समस्या रात के समय होती है। बस चालक यात्रियों को चंडी तिराहे पर छोड़ कर चले जाते हैं, जिसके कारण उन्हें तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। अंधेरे के वक्त किसी भी दुर्घटना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। मांग करते हुए कहा कि जनहित का ध्यान रखते हुए डिपो प्रबंधन यह सुनिश्चित कराए कि कोई भी बस दिन हो या रात फ्लाईओवर के ऊपर से न निकल पाए। कहा कि अगर जल्द ही यह व्यवस्था बहाल नहीं होता है तो जनमोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसमें पंकज यादव, शिव प्रकाश चौबे, काकू सिंह, पवन द्विवेदी, संतोष चतुर्वेदी, रामविलास सिंह, कुलदीप सिंह, शंभू पाल आदि थे