Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र पर किसानों संग किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता सोनभद्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित धान क्रय केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र पर छाया व अलाव की व्यवस्था न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:03 PM (IST)
धान क्रय केंद्र पर किसानों संग किया प्रदर्शन
धान क्रय केंद्र पर किसानों संग किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित धान क्रय केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र पर छाया व अलाव की व्यवस्था न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने राब‌र्ट्सगंज स्थित धान क्रय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ गई है। बारिश भी हो रही है लेकिन धान क्रय केंद्र पर किसानों को ठहरने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यहां न तो पानी की व्यवस्था है और न ही छाया व अलाव की। किसानों द्वारा बेचने के लिए लाया गया धान खुले में रखा होने के कारण मवेशी उसे बर्बाद कर रहे हैं। इन समस्याओं से किसान मायूस व परेशान हैं लेकिन संबंधितों की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों ने किया हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों पर बिना किसी वजह के मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिले में अब तक कई किसानों पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रशासन इन मुकदमों को वापस नहीं लेता है तो आंदोलन किया जाएगा। सुरेश अग्रहरि व शंकर भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, संदीप भारती, मोती कोल, जुनैद अंसारी, मंदीप पटेल, जगत पटेल, हीरा सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, दीपक यादव, हिफाजत अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.