प्रदूषण व अवैध खनन पर रोक लगाने की उठाई आवाज
जनपद के विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बगही से पदयात्रा निकाला। इस दौरान जनपद में प्रदूषण व अवैध खनन की समस्या पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय युवाओं को कल-कारखानों में वरियता के अनुसार नौकरी देने की भी मांग की।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बगही से पदयात्रा निकाली। इस दौरान जनपद में प्रदूषण व अवैध खनन की समस्या पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय युवाओं को कल-कारखानों में वरीयता के अनुसार नौकरी देने की भी मांग रखी।
युकां के सोनभद्र लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा कि जिले में प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर है। बावजूद इसके इस पर कोई प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। श्री दुबे ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर भी जिला प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है। हाल यह है कि नदियों में कल-कारखानों का रसायन बहाया जा रहा है, जिसके कारण भू-गर्भ जल भी प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा नदियों में अवैध खनन से भी स्थिति काफी बिगड़ रही है। मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते इन गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान लोकसभा सचिव संजय दुबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनायी। इस दौरान उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्र, हीरालाल दुबे, धीरेंद्र पांडेय, पप्पू, दीपक, राजकुमार दुबे, रवि, आकाश दुबे, राहुल मौर्य आदि रहे।