विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साेनभद्र में उठाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग, श्रीकृष्ण और नंदी कब तक रहेंगे बंदी के लगाए नारे

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 07:03 PM (IST)

विश्व हिंदू महासंघ ने सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ...और पढ़ें

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग, महासंघ ने निकाली शोभायात्रा।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग, महासंघ ने निकाली शोभायात्रा।

HighLights

  1. विश्व हिंदू महासंघ ने राबर्ट्सगंज में शोभायात्रा निकाली।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से राबर्ट्सगंज नगर में शोभायात्रा निकाली गई। ‘श्रीकृष्ण और नंदी कब तक रहेंगे बंदी’ के नारे लगाते हुए श्रद्धालु और कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ यात्रा में शामिल हुए। दंडईत बाबा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा महिला थाना रोड, मेन चौक, धर्मशाला चौराहा और स्वर्ण जयंती चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पावन धाम है। द्वापर युग में मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया था। आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की भूमि पर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग वर्षों से चली आ रही है। बताया कि महासंघ की ओर से राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर 12 से 18 सितंबर तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में शोभायात्रा निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

इसी क्रम में राबर्ट्सगंज में शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। शोभायात्रा में महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल रहे।