Move to Jagran APP

डीएवी अनपरा का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अनपरा में 35वें वार्षिकोत्सव आनंदम् समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 07:12 PM (IST)
डीएवी अनपरा का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
डीएवी अनपरा का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अनपरा में 35वें वार्षिकोत्सव आनंदम् समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एटीपी अनपरा एचपी सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि ज्योतिपुंज महिला मंडल अध्यक्ष अनपरा किरण सिंह एवं महाप्रबंधक बीटीपीएस इं. दीपक कुमार रहे। प्राचार्य बीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

loksabha election banner

क्षेत्रीय सहायक अधिकारी एके सिंह ने विद्यालय स्थानीय समिति के नामित अध्यक्ष इं. डीके सिंह को बाल पौध एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री सिंह ने प्राचार्य बीके सिंह की प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वागत नृत्य, गीत, प्रहसन, हिन्दी लघुनाटिका (जल बिन जग सून), नृत्य नाटिका (मोहिनी), लोकनृत्य (राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी, गढ़वाली), कव्वाली, नारी सशक्तीकरण (नृत्य), माइम (मोबाइल का दुष्परिणाम) योग प्रदर्शन प्रमुख रूप से रहे।

नृत्य नाटिका (तपस्या), लघुनाटिका (हिन्दी) हास्य व्यंग्य एवं शिक्षा प्रदान करने में पूर्ण सफल रही। उपलब्धि प्राप्त छात्र-विनय श्रीवास्तव, स्नेहा सिंह, विनीत कुमार, दिव्यांशु, राहुल पटेल, अभिनव यादव एवं रोहित कुमार को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्थान हासिल करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। वहीं 25 वर्षों तक एकनिष्ठ सेवा के लिए छह शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी सम्मानित हुए। किरण सिंह की नो प्लास्टिक मिशन की घोषणा की सराहना की गई। धन्यवाद उपप्राचार्य एके सिंह ने किया। संचालन हिमांशु वंशल, अनन्या पांडेय, वंशिका सिंह, कृतिका निल्सन, यश सिंह एवं अक्षत द्वारा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.