बस्ती के समीप मिला मगरमच्छ
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई पूरवा बेलहवा में शनिवार की सुबह मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ले गई।
जासं, करमा (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई, पूरवा बेलहवा में शनिवार की सुबह मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ले गई।
ग्रामीणों की मानें तो रात में डोंगिया जलाशय से निकल कर मगरमच्छ धान के खेत से होते हुए गांव के करीब पहुंच गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने देख लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसकी सूचना करमा पुलिस को दिए। पुलिस मौके पर पहुंचते ही स्थिति को देखकर वन विभाग को मामले के बारे में बताया। वन दारोगा टीपी सिंह एवं धर्मराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से मगरमच्छ का बस्ती के समीप आना चिता का विषय है। समय रहते अगर नजर नहीं पड़ी होती तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।