कामगारों के आने का सिलसिला जारी
लाकडाउन के बावजूद बिना जांच पड़ताल के बाहरी कामगारों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे के अंदर लगभग चार हजार से अधिक कामगार देश के विभिन्न शहरों से दुद्धी तहसील मुख्यालय से गुजरे हैं। झारखंड प्रांत निवासी कामगारों ने बताया कि वे पैदल चलते जा रहे है।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : लॉकडाउन के बावजूद बिना जांच पड़ताल के बाहरी कामगारों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे के अंदर लगभग चार हजार से अधिक कामगार देश के विभिन्न शहरों से दुद्धी तहसील मुख्यालय से गुजरे हैं।
झारखंड प्रांत निवासी कामगारों ने बताया कि वे पैदल चलते जा रहे है। रास्ते में कुछ मिला तो खा लिया, नहीं मिला तो पानी पीकर चल रहे हैं। इसमें से अधिकतर ऐसे लोग थे, जो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुजरात के अहमदाबाद जैसे शहरों से किसी तरह लौटे हैं। दुद्धी में चल रहे भोजनालय में भोजन के बाद इसमें से कुछ को ट्रकों पर बैठकर सीमा तक स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भेजा गया था। हैरत की बात यह है कि ऐसे लोगों की कहीं जांच पड़ताल भी नहीं की गई और न ही तहसील मुख्यालय पर इसकी व्यवस्था बनाई गई है। स्थानीय लोगों ने चिता जाहिर करते हुए कहा कि यदि इसमें से एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित निकला, तो समूचे क्षेत्र के लिए गंभीर समस्या बन जाएगा।