गलत बयानी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
ल गांधी के मानसरोवर यात्रा पर भाजपा मंत्रीयों द्वारा दिए गए बयानों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कचहरी तिराहे पर पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व पार्टी प्रवक्ता द्वारा किए गए शब्दों को कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
जासं, सोनभद्र : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मानसरोवर यात्रा पर भाजपा के मंत्रियों द्वारा दिये गये बयान के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कचहरी तिराहे पर पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व पार्टी प्रवक्ता द्वारा दिये गये बयान को कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शत्रुंजय मिश्रा व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि गलतबयानी करने वाले नेताओं को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाय। कहा कि लगातार विफलताओं से जूझ रही मोदी सरकार के मंत्रियों व प्रवक्ताओं का जुबान गंदी होती जा रही है, यह लोग बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा को कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इनको जवाब देगी। बंटवारे की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन देश की जनता बना चुकी है। इस संभावित हार से बौखलाए भाजपा के लोग गलतबयानी कर रहे हैं। वहीं पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव व पूर्व शहर अध्यक्ष अर¨वद ¨सह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री को गले लगाकर प्यार का संदेश देने का काम करते हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रवक्ता राहुल गांधी के मानसरोवर यात्रा पर गलत बयान देकर ¨हदू आस्था पर चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर विवेक ¨सह, प्रमोद पांडेय, मदन श्रीवास्तव, मृणाल ¨सह, राहुल ¨सह, जितेंद्र देव पांडेय, आकाश वर्मा, अंशु मिश्रा, विशिष्ठ चौबे, बसावन गुप्ता, अभिनेष मौर्य, राधेश्याम पटेल आदि रहे।