Move to Jagran APP

जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में की गई। इस दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान कराने की मांग करते हुए जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा की जिले में हर साल करोड़ों रुपये पानी की व्यवस्था के नाम पर खर्च कर दिए जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 06:07 AM (IST)
जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस
जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में की गई। इस दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान कराने की मांग करते हुए जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया।

loksabha election banner

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा की जिले में हर साल करोड़ों रुपये पानी की व्यवस्था के नाम पर खर्च कर दिए जाते हैं। बावजूद इसके मार्च में ही कई हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। सबसे खराब स्थित दक्षिणांचल यानी म्योरपुर, बभनी व दुद्धी ब्लाक क्षेत्रों में है। कई ऐसे स्थान हैं जहां लोगों को फ्लोराइडयुक्त पानी पीना पड़ता है। बेरोजगारों की समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिचाई का ठीक इंतजाम न होने से किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाना चाहिए। विधानसभा राब‌र्ट्सगंज क्षेत्र अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैठक में ओंकार पांडेय, अनिल, शीतला सिंह पटेल, सुधाकर कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.