लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं
खड़िया परियोजना में बच्चों के सर्वांगीण विकास करने हेतु संजीवनी महिला समिति ने अधिकारी क्लब में खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : खड़िया परियोजना में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संजीवनी महिला समिति ने अधिकारी क्लब में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को स्वेटर दिया गया। महिला समिति की अध्यक्ष ¨पकी प्रसाद ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं और धरती से लेकर अंतरिक्ष तक सभी क्षेत्रों में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना भरपूर योगदान दे रही हैं। समिति क्षेत्र के 30 जरूरतमंद बच्चों को निश्शुल्क ट्यूशन पढ़ाती हैं। इन बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सदस्यों द्वारा पें¨टग, नृत्य, खेल-कूद आदि की भी शिक्षा दी जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन कर स्वच्छता एवं महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर कृष्णा ¨सह, शहनाज गोरी समेत सभी सदस्याएं व परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।