Move to Jagran APP

Janjatiya Gaurav Divas 2022: सीएम योगी ने सोनभद्र को दी 575 करोड़ की 233 परियोजनाओं की सौगात

Janjatiya Gaurav Divas 2022 बिरसा मुंडा की जयंती पर सोनभद्र ज‍िले में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सोनभद्र के आदिवासी समुदाय को संबोधित भी क‍िया। इस मौके पर सीएम योगी ने जनजाति एवं परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टा भी सौंपा।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Tue, 15 Nov 2022 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 03:05 PM (IST)
Janjatiya Gaurav Divas 2022: सीएम योगी ने सोनभद्र को दी 575 करोड़ की 233 परियोजनाओं की सौगात
Janjatiya Gaurav Divas 2022: सोनभद्र को दी 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Janjatiya Gaurav Divas 2022 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर मंगलवार को सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में 575 करोड़ की 233 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास व पट्टा वितरण कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शाम‍िल हुए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्य स्तरीय यह कार्यक्रम आयोजित क‍िया गया है। मुख्यमंत्री वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत जनजाति एवं परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टा भी सौंपा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों के साथ परंपरागत जनजातीय उत्पाद, वनोत्पाद, हस्तशिल्प, काष्ठकला, जैविक उत्पाद आदि के स्टाल भी लगाए गए।

इस अवसर पर जनजातीय भौगोलिक विविधता, संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान, वेशभूषा व जीवन शैली से जुड़ी प्रदर्शनी एवं डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। जनजातीय संस्कृति को सहेजने एवं आमजन को इससे परिचित कराने के लिए 'जनजातीय जीवन के इंद्रधनुषी रंग' काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति के बालक बालिकाओं के अध्ययन के लिए निर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कि‍या गया। मंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति भारतीय विविधता में एकता का वास्तविक प्रतिनिधित्व करती है, इसे संजोकर रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर सेवा कुंज चपकी में मुख्य समारोह के पूर्व जनजातियों के गौरव रहे बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। वहां स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए दो दर्जन से अधिक स्टालों का जायजा लिया। वनोपज से तैयार सजावटी वस्तुओं के साथ ही खाद्य सामग्री एवं औषधियों के बारे में उत्सुकता पूर्वक जानकारी ली। उसके बाजारीकरण के बारे में भी जानकारी ली।

दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री की ओर से पूछे गए सभी सवालों का आदिवासी महिलाओं ने बेबाकी से जबाव देकर उन्हें संतुष्ट किया। इससे सीएम योगी काफी प्रभावित दिखे। चालीस मिनट के निरीक्षण के दौरान वे सभी स्टालों को समय दिया। उनके साथ राज्यमंत्री संजीव गोंड़, एमएलसी विनित सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक रामदुलार गोंड़, घोरावल विधायक अनिल सिंह मौर्य आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.