Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली समर्पण यात्रा

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राब‌र्ट्सगंज नगर में गुरुवार को समर्पण यात्रा निकाली गई। नगर स्थित रामलीला मैदान से समर्पण यात्रा का शुभारंभ संत ध्यानानंद के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली समर्पण यात्रा
राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली समर्पण यात्रा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राब‌र्ट्सगंज नगर में गुरुवार को समर्पण यात्रा निकाली गई। नगर स्थित रामलीला मैदान से समर्पण यात्रा का शुभारंभ संत ध्यानानंद के नेतृत्व में किया गया।

loksabha election banner

राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान के जिला संयोजक ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि समर्पण जन जागरण यात्रा का लक्ष्य 65 करोड़ देशवासियों से संपर्क करना है और सात करोड़ निधि का सहयोग प्राप्त करना है। यह यात्रा देश-प्रदेश के विभिन्न जिले में जा चुकी है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, देवेंद्र पटेल, ज्ञानेंद्र शरण राय, राजेंद्र पटेल, सत्य प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अशोक मिश्र, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, रतन लाल गर्ग, हर्षवर्धन केसरवानी आदि थे।

अनपरा : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण व जनजागरण अभियान गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ अनपरा में जुलूस निकाल कर किया गया। शोभायात्रा लैंको कालोनी गेट से शुरु होकर नेहरु चौक, औड़ीमोड, कुड़िया टोला, बजरंग नगर, काशी मोड़, डिबुलगंज से वापस आकर नेहरूचौक पर समाप्त हुआ। संचालन कर रहे प्रभाशंकर मिश्रा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। यह सभी के हर्ष की बात है। इसमें मुकेश तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, प्रमोद शुक्ला, गोपाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सरजू बैस, कुंदन सिंह आदि थे।

करणी सेना ने फूंका वेब सीरीज के अभिनेता का पुतला

जागरण संवाददाता, रामगढ़(सोनभद्र) : स्थानीय कस्बे में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने गुरुवार की शाम जिला मंत्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तांडव वेब सीरीज के अभिनेता का रामगढ़-कसारी मुख्य तिराहे पर पुतला फूंका।

करणी सेना के जिला मंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में हिदू देवी- देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका हम विरोध करते हैं। आज पूरे देश में राम नाम की धुन है बावजूद तांडव वेब सीरीज में हिदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और वेब सीरीज पर पाबंदी लगा दी जानी चाहिए। इसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, राजन सिंह, अमन सिंह, बादल सिंह, सुधांशु सिंह, अंकित सिंह, विशाल सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.