बापू के सपनों को साकार करेंगे बच्चे
रिहंदनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में'बापू का संदेश'लघु नाटिका का मंचन किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : रिहंदनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में'बापू का संदेश'लघु नाटिका का मंचन किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डा. देवेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय द्वारा दिये गये इन्हीं राष्ट्रीय संस्कारों की बदौलत बच्चे भविष्य में बापू के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस लघु नाटिका में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वच्छता मिशन, प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण और सर्वधर्म समभाव के मूल्यों को उजागर कर सतत राष्ट्र सेवा का संदेश दिया है। गांधीजी की जीवंत भूमिका का अभिनय कर मास्टर अथर्व मिश्र और आदर्श नागरिकों की प्रेरक भूमिका निभाने वाले बच्चे और बच्चियों ने अपनी भाषा और भावना से सबका मन मोह लिया। निर्देशन हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश दिनकर ने किया। इस अवसर पर प्राइमरी ¨वग की प्रभारी डा. रश्मि मिश्रा, प्रभा ¨सह, पूनम श्रीवास्तव, डीसी शुक्ला, आरएल शेषन आदि उपस्थित रहे।