51 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को हुए उभ्भा नरसंहार मामले में पुलिस की तरफ से 51 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ ही दस ऐसे लोगों का नाम इस सूची से बाहर कर लिया गया है जो निर्दोष मिले। हालांकि अभी चार आरोपित पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी होगी।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को हुए नरसंहार मामले में पुलिस की तरफ से 51 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ ही दस ऐसे लोगों का नाम इस सूची से बाहर कर लिया गया है जो निर्दोष मिले। हालांकि अभी चार आरोपित पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी होगी।
उभ्भा गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर 17 जुलाई को हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी विवेचना करके आरोप पत्र सोमवार को ही दाखिल कर दिया। आरोप पत्र में गोली चलाने वाले और षड्यंत्र करने वालों ने किससे कितनी बार बात किया इसका विधिवत उल्लेख किया गया है। 51 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल है। बता दें कि पुलिस 65 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो जिला जेल में बंद हैं। 10 लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाना बाकी है। सूत्रों से पता चला कि 123 लोगों के वैज्ञानिक साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है। इसमें 59 लोगों की भूमिका का पता चला। 55 को गिरफ्तार किया गया और चार फरार हैं। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उभ्भा मामले में 51 आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। चार आरोपित अभी फरार हैं, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। दस ऐसे लोग हैं जिनके घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।