नगर विकास मंत्री से मिलकर चेयरमैन ने बताई समस्या
राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद राम सकल के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को पत्र सौंपकर नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान नगर के चहुंमुखी विकास लिए धन की मांग किया। जिससे नगर की समस्याओं का दूर किया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य रामसकल के साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को पत्र सौंपकर नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान नगर के चहुंमुखी विकास लिए धन की मांग की। जिससे नगर की समस्याओं का दूर किया जा सके।
अध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि नगर में नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था न होने से हर साल बारिश के मौसम में नागरिकों को जल जमाव की समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। उन्होंने मंत्री से मांग किया कि अगर नगर में सीवर नाला का निर्माण करा दिया जाए तो बारिश में होने वाले जल जमाव की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अध्यक्ष ने चाचा नेहरू पार्क व बाल उद्यान का सुंदरीकरण, नगर से होकर गुजरे तीन किलो मीटर फ्लाईओवर के नीचे लाइट लगाकर पूरे नगर का सुंदरीकरण, तालाबों का कार्य, नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली पेयजल समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की। कहा कि इन कार्यों के लिए अगर धन मुहैया करा दिया जाए तो नगर का चहुंमुखी विकास हो सकता है।