अस्थाई आश्रय गृह का चेयरमैन ने किया निरीक्षण
- नगर के बेसहारा पशुओं के लिए बनेगा आश्रय का ठिकाना जासं, सोनभद्र : नगर पालिका क्षेत्र में बेसहारा गौवंश के लिए अस्थाई अस्थल का चयन कर लिया गया है। गुरुवार को चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास खाली पड़ी जमीन पर निर्माणाधीन अस्थाई आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन ने जल्द से जल्द अधूरे कार्याों को पूरा करने व बेसहारा पशुओं की देखभाल की मु
जासं, सोनभद्र : नगर पालिका क्षेत्र में बेसहारा आश्रय गृह के लिए अस्थाई स्थल का चयन कर लिया गया है। गुरुवार को चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास खाली पड़ी जमीन पर निर्माणाधीन अस्थाई आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन ने जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा करने व बेसहारा पशुओं की देखभाल की मुकम्मल व्यवस्था कराए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
श्री जायसवाल ने कहा कि नगर में इधर-उधर बेसहारा पशु जो घूम रहे हैं, उन्हें यहीं पर लाकर रखा जाएगा। इस दौरान उनके खान-पान की उचित व्यवस्था की जाएगी। बताया कि बेसहारा पशुओं के सड़कों से हट जाने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा। इसके अलावा जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। बताया कि यह बेजुबान सड़क पर फेंके गए पॉलीथिन को खाकर बीमार होते थे, यहां तक की कभी-कभी इसके कारण इनकी मौत हो जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस मौके पर अजय गुप्ता, बल्ला, आशीष केसरी, संजय जायसवाल, बलराम सोनी, अनिल विश्वकर्मा आदि रहे।