सोनभद्र में 10 माह पहले पति की संदिग्ध मौत के मामले में जेठ और मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र में 10 माह पहले नहर में मिले अखिलेश यादव के शव मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

सोनभद्र में अखिलेश यादव की संदिग्ध मौत: जेठ और मामा पर हत्या का मुकदमा, संपत्ति विवाद का आरोप।
HighLights
सोनभद्र में 10 माह पुराने अखिलेश यादव हत्याकांड में FIR दर्ज।
मृतक के जेठ, मामा और एक महिला पर हत्या का आरोप।
संपत्ति विवाद और धमकी देने के मामले में जांच शुरू।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। करीब 10 माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मरकरी नहर में अखिलेश उर्फ कन्हैया यादव के मिले शव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां नौडिहा गांव निवासी रामलावती देवी की तहरी पर पुलिस ने उसके जेठ व पति के मामा के अलावा एक महिला को नामजद किया है।
महिला ने आशंका जताई है कि आरोपितों ने मिलकर उसके पति की हत्या की साजिश रची थी। अब पति की मौत के बाद आरोपित संपत्ति में हिस्से की मांग करने पर उसे और उसकी दूधमुंही बच्ची को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नौडिहा निवासी रामलावती ने तहरीर दिया है कि उसके पति अखिलेश उर्फ कन्हैया यादव 23 दिसंबर 2025 को सूरज पांडेय के साथ घर से निकले थे। दो जनवरी को उनका शव मरकरी से अमोली की ओर जाने वाली नहर में मिला था। इस मामले में सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
रामलावती ने आरोप लगाया कि सास की जमीन बेचने से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर पति और जेठ धर्मेंद्र यादव के बीच विवाद हुआ था। जेठ ने पति को गायब कराने की धमकी भी दी थी। 29 जनवरी को धर्मेंद्र घर में घुसकर अटैची और कागजात ले जाने लगा।
विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पति की हत्या में मामा कांता यादव के साथ मिलीभगत की बात कही थी। उसे बच्ची समेत जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने पति के हिस्से के 3.50 लाख रुपये हड़पने और मोटरसाइकिल गायब करने का भी आरोप लगाया है।
