Move to Jagran APP

रेणुसागर मामले में 115 नामजद व 150 अज्ञात पर केस

रेणुसागर स्थित ¨हडाल्को इंडस्ट्रीज लि. रेणुसागर पावर डिवीजन में शुक्रवार हुई लूट-पाट व आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कुल 115 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा दिया है। साथ ही आस-पास की अन्य औद्योगिक कंपनियों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:59 PM (IST)
रेणुसागर मामले में 115 नामजद व 150 अज्ञात पर केस
रेणुसागर मामले में 115 नामजद व 150 अज्ञात पर केस

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : रेणुसागर पावर डिवीजन में शुक्रवार हुई लूटपाट व आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कुल 115 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा दिया है। साथ ही आस-पास की अन्य औद्योगिक कंपनियों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने रविवार को कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी तक की जांच में जो पता चला है कि उससे तो स्पष्ट है कि श्रमिकों के मामले को आस-पास के कुछ उपद्रवी किस्म के लोग भुनाने की कोशिश किए। 15 साल से 25 साल तक के बीच वाले युवकों ने कंपनी के इंजीनियर हास्टल में पहुंचकर तोड़फोड़ किया, लूटपाट कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। ऐसे कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है और भी लोगों को चिह्नित करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि धरना देने वाले श्रमिकों को न्यायालय के आदेश पर हटाया गया। वहां पर किसी तरह की लाठीचार्ज या बल का प्रयोग नहीं किया गया था। शांति व्यवस्था के मद्देनजर 24 लोगों को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद करीब 300 से चार सौ की संख्या में भीड़ ने प्लांट परिसर में घुसकर तोड़-फोड़ किया। बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत 54 नामजद तथा 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। इसी मामले में एक और मुकदमा लिखा गया है, जिसमें 61 नामजद व 150 अज्ञात हैं। एसपी ने कहा कि इसमें कुछ के नाम दोनों में हो सकते हैं। इसका मिलान भी कराया जा रहा है। इस तरह की घटना में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.