पौधारोपण कर पर्यावरण को कर सकते हैं संरक्षित
धरती को हरा भरा रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। साथ ही लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। लोढ़ी स्थित बाबा शोभनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रबंधक गोविद यादव द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि पौधारोपण करने से हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं। सभी
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : धरती को हरा भरा रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। साथ ही लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। लोढ़ी स्थित बाबा शोभनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रबंधक गोविद यादव द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम बहादुर यादव, विकास शुक्ल, श्याम किशोर, हर्षिता पांडेय, रीचा पाल, सहिस्ता परवीन, सपना, बबिता, चंचला, नीतू, , रिकू, पूजा, प्रीति, प्रियंका, नेहा, रेशमा आदि रहे।
गुरमा प्रतिनिधि के अनुसार : जिला कारागार में भी पर्यावारण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया गया। बंदियों द्वारा कई प्रकार के पौधों को कारागार परिसर में लगाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य आयुर्वेदिक पौधों तुलसी, करी पत्ता, जराकुश, आलुवेरा, सदाबहार, परिजात आदि पौधों का भी रोपण किया गया। वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत जेल अधीक्षक मिजाजी लाल की तरफ से कारागार द्वार के बाहर पौधा लगाया। उन्होंने जय ज्योति इंटर कालेज गुर्मा को 250 पौधा देने के साथ बंदियों के परिजनों को भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देकर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अनिल कुमार, सुधाकर, राम कुमार, केशव प्रसाद यादव, कृष्ण गोपाल शर्मा, जयशंकर राय चौकी प्रभारी आदि रहे।