भ्रष्टाचार के आरोप में प्रशासन का फूंका पुतला
जिले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा शुक्रवार को सोनभद्र विकास मंच कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में संचालित तमाम सरकारी योजनाओं में जमकर धांधली की जा रही है, जिसकी व्यापक जांच होनी चाहिए। विकास मंच अध्यक्ष ज्ञा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में संचालित योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते शुक्रवार को सोनभद्र विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। कहा कि जिले में संचालित तमाम सरकारी योजनाओं में जमकर धांधली की जा रही है जिसकी व्यापक जांच होनी चाहिए।
विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि मंच द्वारा गत 11 वर्षों से अनवरत जनहित की मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक धांधली की जा रही है। विरोध करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से हम लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जिले में सरकारी कार्यों में हुई धांधली की जांच की मांग को लेकर हम लोग मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएंगे। कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे अस्पताल संचालित होने की मांग किया गया था, लेकिन इस पर आजतक अमल नहीं किया गया। इस मौके पर प्रांजल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, भरत मौर्य, शिव प्रसाद यादव, राम भवन, रमेश परमेश्वर, दिनेश, विजय आदि रहे।