Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए बीपी मंडल

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मंडल की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई। इस दौरान एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:32 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए बीपी मंडल
जयंती पर याद किए गए बीपी मंडल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मंडल की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई। इस दौरान एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि देश के पिछड़े वर्ग आयोग के लोगों को आरक्षण दिलाने का श्रेय मंडल कमीशन के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिदेश्वरी प्रसाद मंडल को जाता है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि बीपी मंडल की अध्यक्षता में गठित बैकवर्ड क्लास कमीशन की रिपोर्ट लागू कर पाना इतना आसान नहीं था। इंदिरा गांधी जैसी राजनीतिक हस्ती भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उस समय विश्वनाथ प्रताप सिंह की गठबंधन सरकार देश में चल रही थी। कांग्रेस के विरोध में इस सरकार को भाजपा और भाकपा का भी समर्थन प्राप्त था। मो.सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। अंत में भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कृपाशंकर चौहान, डा.गोपाल सिंह, रामनिहोर यादव, राधा सिंह, रमेश सिंह, हिदायत उल्ला खां, सुधा सिंह, अनिल प्रधान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, महफूज आलम खां, कमलेश यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.