विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में कटा मिला फूफा के घर आई किशोरी का शव

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 02 Oct 2026 03:39 PM (IST)

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सलईबनवा रेलवे स्टेशन के पास एक 17 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत ...और पढ़ें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर मिला किशोरी का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत।

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर मिला किशोरी का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत।

HighLights

  1. सलईबनवा रेलवे स्टेशन के पास किशोरी की ट्रेन से मौत।

  2. 17 वर्षीय अनीता कुमारी का शव दो टुकड़ों में मिला।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, मानसिक रूप से बीमार थी।

जागरण संवाददाता हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव दो टुकड़ों में पटरी पर मिला। रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर दूर उसका शव मिला। जबकि स्टेशन पर खून के धब्बे मिले। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि कटने के बाद वह ट्रेन में फंसकर काफी दूर कर घसीटते हुए गई थी।

मृतका की पहचान दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव निवासी 17 वर्षीय अनीता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के सलईबनवा स्टेशन से गुरमुरा के तरफ रेलवे ट्रैक पर गुलाल झरिया दुद्धी से निंगा पनारी गांव में अपने फूफा के घर रिश्तेदारी में आई किशोरी अनीता का दो हिस्सों में ट्रेन से कटा हुआ शव मिला।

इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल की मिली तो रेलवे सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दिया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे इसकी जानकारी चोपन थाना की पुलिस को दी। साथ ही शव को चोपन पुलिस को सौंप दिया। तब तक किशाेरी की पहचान नहीं हो सकी थी।

चोपन पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे काफी प्रयास के बाद किशोरी की पहचान कराई। मृतका के पिता देवधारी गोंड़ ने बताया कि अनीता बुधवार को अपने फूफा के घर अकेले गई थी। इसके बाद वह गुरुवार की रात में घर से बाहर निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी। सुबह उसके मौत की जानकारी मिली। पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।