सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला युवक का शव
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों ...और पढ़ें

सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी।
HighLights
दुद्धी के धनौरा गांव में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी गोरख की मौत हुई।
पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी 28 वर्षीय गोरख पुत्र सोमारू की मौत हो गयी। उसका शव दो टुकड़ों में ट्रैक पर मिला।
वह धूमा से धनौरा क्यों गया था, पुलिस इस बारे में जानकारी ले रही है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन मृतक के धड़ के ऊपर से पार से हो गयी। मृतक का हाथ और चेहरा भी अलग-अलग दूर मिला है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर की।
स्थानीय पुलिस मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और उसके आधार पर सामने आए विवरण की कड़ियां जोड़ते हुए घटना की जांच कर रही है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
काफी देर तक लोग मृतक को पहचानने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की और उसके स्वजन को घटना की जानकारी दी।
