स्वच्छता के लिए भाजपाजनों ने निकाली पदयात्रा
महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में स्थानीय गांधी मैदान से सुभाष तिराहे तक पद यात्रा किया।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर में स्थानीय गांधी मैदान से सुभाष तिराहे तक पद यात्रा किया। इस दौरान सड़कों की सफाई व प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें नपं अध्यक्ष प्रानमती देवी, जिला महामंत्री अजीत चौबे, रमेश पटेल, ब्रिजेश पाण्डेय, कुसुम शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, सुरेश शुक्ला, सुनीता पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी, उमेश सिंह पटेल, धुरंधर शर्मा, आलोक भाटिया, जेपी सिंह, आशुतोष सिंह, सतीश पाण्डेय, रंजना सिंह, रमाशंकर द्विवेदी, नीलेश मिश्रा, सुखनंदन चौरसिया, अनूप तिवारी, छोटेलाल मिश्र आदि थे। संचालन चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किया।