काशी से वडनगर तक सेवा का संदेश लेकर निकली बाइक यात्रा सोनभद्र पहुंची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में काशी से वडनगर के ...और पढ़ें

पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान बाइक यात्रा का सोनभद्र में भव्य स्वागत।
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व 25 वर्ष सार्वजनिक जीवन का उत्सव।
काशी से वडनगर निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा सोनभद्र पहुंची।
युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना, योजनाओं का लाभ बताना।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली बाइक यात्रा शुक्रवार को राबर्ट्सगंज पहुंची।
करीब 500 युवा बाइकर्स के दल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया। यात्रा मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में निकाली गई है।
यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
सोनभद्र पहुंचने के बाद यात्रियों ने राबर्ट्सगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर संवाद किया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि यात्रा युवाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का माध्यम है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक भूपेश चौबे, राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, विधायक अनिल मौर्य, रूबी प्रसाद, नरेंद्र कुशवाहा, काशी रामसुंदर निषाद सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
