स्वयंसेवक के लिए व्यक्तिगत कार्य से बड़ा राष्ट्र कार्य
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओबरा नगर का वन विहार कर्यक्रम रविवार को नग
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओबरा नगर का वन विहार कर्यक्रम रविवार को नगर स्थित मानस भवन में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अजीतजी एवं जिला कार्यवाह प्रमोद त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों का मार्ग दर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर पहले खेल, योगासन के बाद डा. हेडगेवार व गोलवलकर के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। इसके साथ ही बौद्धिक कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजीतजी ने कहा कि स्वयंसेवक अपने व्यक्तिगत कार्य से बड़ा राष्ट्र के कार्य को मानते हैं। राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करते हैं।
कहा कि संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने देश की परिस्थिति का ¨चतन कर शक्ति संगठित समाज की स्थापना व सर्वसमाज के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। कहा कि हिन्दू धर्म है न कि कोई मत या सम्प्रदाय। हिन्दू धर्म सबको अपने में समाहित करने वाला, विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देने वाला है। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह दीपेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह प्रांत कार्यवाह सोहन लाल ,सुबरन लाल, धर्मराज ¨सह, जेपी ¨सह, विशाल गुप्ता, धुरंधर शर्मा, एसके चौबे, राधा मोहन प्रजापति, रमेश ¨सह यादव, धर्मेन्द्र ¨सह, राजेंद्र दुबे, शशिकांत श्रीवास्तव, संजय बैसवार, अवधेश सेठ, सुमित खत्री, राकेश चन्द्रवंशी,विकास ¨सह, आनंद पटेल दयालु,आनंद जायसवाल,राजेश तिवारी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।