Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर स्नान, ध्यान के बाद किया दान

मकर संक्रांति के मौके पर जिले की सोन और कनहर नदियां श्रद्धालुओं की भीड़ की साक्षी बनीं। बुधवार को तड़के ही श्रद्धालु इन नदियों में स्नान और दान करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। जिले से गुजरी इन नदियों का हर किनारा श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। इस बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लेने के लिए तिल का दान दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 09:45 PM (IST)
मकर संक्रांति पर स्नान, ध्यान के बाद किया दान
मकर संक्रांति पर स्नान, ध्यान के बाद किया दान

जागरण टीम, सोनभद्र : मकर संक्रांति के मौके पर जिले की सोन और कनहर नदियां श्रद्धालुओं की भीड़ की साक्षी बनी। बुधवार को तड़के ही श्रद्धालु इन नदियों में स्नान और दान करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। इस बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लेने के लिए तिल का दान दिया। वहीं, दुद्धी क्षेत्र के कनहर एवं ठेमा नदी के संगम पर लगे मेले में हजारों की भीड़ जुटी। मकर संक्रांति के मौके पर नगर में जमकर पतंगबाजी हुई। सुबह से ही भगवान भास्कर के दर्शन के बाद पतंगबाजों ने अपने हाथ अजमाए। लाल, पीले, नीले रंग के पतंगों ने मानों आसमान की रंग को भी फीका कर दिया था। इस दौरान फिल्मी सितारों से सजे पतंगों की मांग सर्वाधिक रही। वहीं दूसरी ओर लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर पर मकर संक्रांति के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के लोगों ने बताया कि भंडारे में लगभग 500 लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद चखा। इसके अलावा बभनौली (चंडी होटल) स्थित वीर सावरकर शाखा पर खिचड़ी का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें स्वयंसेवकों के साथ आमजन ने सह भोज किया। बौद्धिक प्रमुख शशांक शेखर कात्यायन ने मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक उदय नारायण सिंह ने किया। सह भोज के कार्यक्रम में जिला संघचालक शिवशंकर जी, सह जिला संघ चालक हर्ष जी, जिला प्रचारक शिवप्रसाद जी, नगर प्रचारक सौरभ जी आदि रहे।

loksabha election banner

महुली : मकर संक्रांति पर्व पर कनहर-ठेमा नदी के तट पर बुधवार को आस्था की गंगा उमड़ पड़ी। इस अवसर पर सुबह से ही हजारों लोगों ने कनहर तट पर डुबकी लगाई। इस दौरान मेला क्षेत्र के साथ कनहर पुल पर विढमगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह व दुद्धी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

अनपरा : अनपरा बाजार में मकर संक्रान्ति के पर्व पर भंडारे का आयोजन कर सैकड़ों गरीब असहायों को भोजन कराया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भंडारे में आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में विकाश गोयल, सुभाष कच्छल, विकाश अग्रवाल, जुगुल किशोर गट्टानी, चंद्रा सिंह, संदीप, गोविन्द, निखिल, विक्की सिग्ला, मोनू उपाध्याय समेत अन्य व्यापारियों का सराहनीय योगदान रहा।

अनपरा : सूर्य का मकर राशि में सात बजकर 54 मिनट में आने पर लोगों द्वारा पर्व का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर घरों व स्थानीय मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ दान किया। लोगों ने सपरिवार एक साथ दही, चूड़ा का सेवन कर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। सुबह से ही पार्कों व छतों पर बच्चों व युवाओं द्वारा बतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया।

शक्तिनगर : मकर संक्रान्ति का पर्व बुधवार को स्नान, दान के बाद दही, चूड़ा व खिचड़ी खाकर मनाया गया। बच्चे व युवकों द्वारा पार्कों में पतंग उड़ाकर परंपरा का निर्वहन किया। सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण मकर से कर्क रेखा की ओर गमन करने का पर्व मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन पर्व के रूप में जाना जाता है। इस पर्व पर शीत व उष्ण वस्तुओं का मिश्रण कर भोज्य पदार्थ बनाया जाता है। बुधवार की सुबह मकर संक्रान्ति पर्व पर लोग स्नान, ध्यान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। ज्वालामुखी मंदिर, शक्तेश्वर शिव मंदिर, चैतन्य वाटिका उद्यान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

पतंग महोत्सव का आयोजन

जासं, अनपरा : रिहंद परियोजना में मकर संक्रांति पर स्पो‌र्ट्स काउंसिल द्वारा बुधवार को स्टेडियम में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक बालाजी आयंगर ने परंपरागत ढंग से किया। महोत्सव में परियोजना परिसर स्थित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, कर्मी एवं उनके परिजनों ने पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वर्तिका महिला मंडल की पदाधिकारी, कालोनी की महिलाएं, स्पो‌र्ट्स काउंसिल रिहंदनगर के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। भास्कर क्लब रिहंदनगर द्वारा संगम प्रेक्षागृह में दोपहर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

देवी स्थलों पर भी भीड़

सोन नद, बिजुल और रेणु नदी के तट पर तड़के डुबकी लगाकर लोगों ने परिजनों हेतु मंगल कामना की। सोमनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। आस-पास के इलाकों के अलावा छत्तीसगढ़ व झारखंड से भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.