जागरूकता को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने लिया संकल्प
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को किर्ती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के छात्रों ने संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि मतदान के दिन वह लोग खुद मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए जींस मैथ्यू ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान होता है। इसलिए इसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है और
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को कीर्ति इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के छात्रों ने संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि मतदान के दिन वह लोग खुद मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए जींस मैथ्यू ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान होता है। इसलिए इसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है, और एक मजबूत सरकार ही देश का सशक्त विकास कर सकती है। इसलिए हम सभी को इस महान कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि छात्र देश की दशा व दिशा तय करते हैं, इसलिए हमें मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। छात्रों ने कहा कि वह मतदान करेंगे और घर के अलावा आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। इस मौके पर फरीदा खां, आशा शाह, अनीता, शुभा, नेहा गुप्ता, रीना, राजकुमारी, प्रियंका गुप्ता आदि रहे।