नन्हे-मुन्हें बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति
डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 45 छात्राओं ने भाग लिया। नर्सरी तथा केजी के छात्रों के लिए आयोजन किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने भाग लिया। नर्सरी तथा केजी के छात्रों के लिए आयोजन किया गया।
प्रांजल सिंह ने भगवान राम के रूप में सत्य पर असत्य की विजय का संदेश दिया। आराध्या शुक्ला ने गंगा के रूप में जल ही जीवन है का संदेश दिया। जैनिया अनास ने मछली के रूप में प्रतिभाग किया। अनेक प्रतिरूपों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मनमोह लिया। छात्रों ने इन्द्रधनुष, जलबुन्द, रानी लक्ष्मीबाई, सुपरमैन, चिकित्सक आदि रूपों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रांजल सिंह, आराध्या शुक्ला, स्वाति पाठक, नैमिका दुबे, अदिति सिंह, दिव्यांश शुक्ला, आयुष पाठक, राजदीप मारुती रहे। द्वितीय स्थान पर ईशिका, जैनिया, वैष्णवी रहे। तृतीय स्थान पर वंशिका, प्रांजल उपाध्याय, आयुषा वंशल, आराध्या शुक्ला रही।