नौनिहालों की शिक्षा को नया प्रयास
कृति महिला मंडल ने मुहिम “प्रयास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जरुरतमंद लोंगों की मदद के लिए आगे आई है। महिला मंडल ने अपने प्रयास ज्ञान ज्योति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकुनिया में कक्षा
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : कृति महिला मंडल ने मुहिम प्रयास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जरुरतमंद लोंगों की मदद के लिए आगे आई है। महिला मंडल ने अपने प्रयास ज्ञान ज्योति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकुनिया में कक्षा पांचवीं तक पढ़ने वाले ऐसे 20 बच्चे जो किसी कारण से अपनी पढ़ाई आगे नहीं कर पा रहे हैं उन्हें पढ़ने की व्यवस्था बिरकुनिया सामुदायिक केंद्र में किया गया है। दो स्थानीय शिक्षिकाओं की भी व्यवस्था महिला मंडल ने किया है। इसका उद्देश्य इन बच्चों को एक बार पुन: शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। इन बच्चों को महिला मंडल द्वारा दरी, नोटबुक, पेन-पेंसिल आदि का वितरण किया गया। शिक्षिकाओं के लिए कुर्सी समेत उन्हें वेतन का भुगतान किया गया। महिला मंडल ने बच्चों का टेस्ट लेकर उनके बौद्धिक स्तर की पहचान की। जिससे बच्चों को उपयुक्त शिक्षण विधाओं से पढ़ाया जा सके। इस अवसर पर नीलु प्रसाद, नूतन सिंह, मीनाक्षी वत्स, पुनम कुमार आदि उपस्थित रहीं।