विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी
भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल द्वारा बुधवार की शाम दुराशनी मंदिर औड़ी मोड़ पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : भाजपा अनपरा मंडल द्वारा बुधवार की शाम दुराशनी मंदिर औड़ी मोड़ पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी अखिल पोद्दार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व विराट था।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले युग पुरुष वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। भाजपा अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि अटलजी की ईमानदारी, शालीनता, सादगी और सौम्यता हर किसी का दिल जीत लेती थी। संचालन प्रमोद शुक्ला ने किया। इसमें अजीत सिंह कंग, संजय तिवारी, शेषनाथ सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कुंदन जायसवाल, कृष्णा सिंह, दशाराम यादव, मनोज सिंह, अनिल आदि थे।