एएसपी ने दुद्धी में पैदल मार्च कर लिया जायजा
तहसील मुख्यालय पर मंगलवार की शाम पहुंचे एएसपी (नक्सल) डा. अवधेश ¨सह ने मातहत पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर मंगलवार की शाम पहुंचे एएसपी (नक्सल) डा. अवधेश ¨सह ने पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पूर्व उन्होंने कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अभिषेक ¨सह तोमर से सर्किल के सभी थानों के आपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी थानाध्यक्षों को सर्दी की मौसम में रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिए। मंगलवार को दोपहर बाद पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले ¨वढमगंज के बैरखड गांव में हुई घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कोतवाली में सर्किल के अपराध की समीक्षा की। इसके बाद तहसील मुख्यालय एवं आसपास के गांवों में मनाए जा रहे क्रिसमस पर्व के बारे में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव से जानकारी लेने के बाद नगर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पैदल मार्च किया। इस मौके पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर गोपाल जी यादव समेत कई उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
बकरीहवां प्रतिनिधि के अनुसार: उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मंगलवार को बीजपुर प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र सरोज ने मयफोर्स के नेमना गांव, नवाटोला, कोडार आदि के घने जंगलों में कांबिग कर जंगलों में जाकर पशुओं को चरा रहे चरवाहों से पूछताछ की। जंगलों में बूटों की गड़गड़ाहट से जहां असमाजिक तत्व भूमिगत हो गए वहीं ग्रामीणों को पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया है।