पुलिस के कार्यों की सराहना
पुलिस के कार्यों की सराहना
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : शुक्रवार को काशीमोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी मे ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला आफजाई की। इस दौरान लोगों ने अनपरा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भारत माता के जयकारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक महामारी मे जहां सुरक्षा की दृष्टि से सभी अपने घरों मे हैं वहीं यहां की पुलिस हम लोगों को सुरक्षा देने के लिए सड़कों व गांवों में दिन-रात मुस्तैद हैं। इस लॉकडाउन में जिन जरूरतमंदों को कोई परेशानी व सहयोग की आवश्यकता पड़ रही हैं, उसे डोर टू डोर जाकर पूरा कर रहे हैं। विवश होकर पुलिस शारीरिक दूरी कायम रखने के लिए सख्ती का भी प्रयोग कर रही हैं। इस दौरान भाजपा अनपरा मंडल महामंत्री प्रवीण गुप्ता, आकाश पांडेय, कुंदन जायसवाल, विशाल गुप्ता, सुमित तिवारी, मुकुल सिंह, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।