विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स‍िंगरौली के जयंत स्थित आभूषण दुकान में डकैती मामले का एक और आरोपित गिरफ्तार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 21 Sep 2026 07:09 PM (IST)

सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद डकैती के चौथे आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी को पुलिस ने ...और पढ़ें

सिंगरौली आभूषण दुकान डकैती मामले में चौथा आरोपी झारखंड से दबोचा, लूटा गया सोना बरामद।

सिंगरौली आभूषण दुकान डकैती मामले में चौथा आरोपी झारखंड से दबोचा, लूटा गया सोना बरामद।

HighLights

  1. सिंगरौली के जयंत ज्वेलर्स डकैती में चौथा आरोपी गिरफ्तार।

  2. झारखंड के गढ़वा से सोनू उर्फ शाबिर अंसारी को दबोचा गया।

  3. लूटा गया 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये बरामद।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र/सिंगरौली। जिले के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में 17 सितंबर की शाम हुई सनसनीखेज हथियारबंद डकैती के मामले में सिंगरौली पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज केएम के नेतृत्व में बनाई गई 10 विशेष टीमों ने यह कार्रवाई की।

एसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी रोशन कुमार से अस्पताल में पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर सिंगरौली पुलिस ने झारखंड के गढ़वा जिले में दबिश दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बंशीधर नगर) सत्येंद्र नारायण सिंह और उनकी टीम के समन्वय से 19 सितंबर को झारखंड के गढ़वा जिला के पतिहारी विशुनपुरा गांव निवासी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी धर दबोचा।

आरोपित की निशानदेही पर सोमवार को डकैती के हिस्से का 15.33 ग्राम सोना, 3,500 रुपये नकद बरामद किया गया है। झारखंड के गढ़वा जिले से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह गिरोह केवल सिंगरौली में ही नहीं, बल्कि झारखंड के रंका और हरिहरपुर क्षेत्रों में भी हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका था।

सोनू अंसारी पर पहले से भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। बता दें कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पीछा करते हुए लकी कुमार पासवान और अनुराग कुमार चन्द्रवंशी को अनपरा के पास से दबोचा था।

उनके पास से 180.7 ग्राम सोना, 205.4 ग्राम चांदी, अपाचे बाइक और 54,200 नकद बरामद हुआ था। इसके बाद तीसरे आरोपित रोशन कुमार को अनपरा व शक्तिनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। एसपी ने बताया कि अभी फरार शमशाद अंसारी सहित गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार अन्य राज्यों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।