साफ-सफाई को आगे आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
देश को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए महाभियान में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी शामिल हो गईं। इस दौरान सभी ने मिलकर देश के प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा करने के लिए परिश्रम किया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देश को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाये गये महाभियान में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हो गईं। इस दौरान सभी ने मिलकर देश के प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा करने के लिए परिश्रम किया। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता के महाभियान के क्रम में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। दैनिक जागरण के स्वच्छता ही सेवा के महाभियान को भी यहां विस्तार रूप दिया गया। इसी क्रम में
युवा जागृति मंच व भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सेन्दूरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने की।
युवा जागृति मंच और भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार के सदस्यों ने गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण एवं लगभग दो किलोमीटर मुख्य संपर्क मार्ग पर झाडू लगाया। ग्राम प्रधान ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन का होना आवश्यक है और यह तभी होगा जब हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जायेगा। वहीं ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी आशीष उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट परिवार द्वारा गांधी जयंती तक प्रतिदिन स्वच्छता दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान हौसला प्रसाद, कमलेश प्रसाद, आकाश उपाध्याय, मुन्ना मिश्र, अवधेश मिश्र, सुनील कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में राधा, कौशल्या, सुषमा, आरती पाठक, ¨बदू श्रीवास्तव, मंजू, कुसुम, कृष्णावती, अंजू व मीरा शामिल रहीं।