Move to Jagran APP

एनीमिया मुक्त को किया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं के साथ स्थानीय कस्बे में रैली निकाली। सीएचसी अधीक्षक डा. फिरोज खान ने रैली में शामिल स्कूल की बालिकाओं को एनीमिया से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि एनीमिया का मतलब शरीर में खून की कमी होना है। एनीमिया न हो इसके लिए खान-पान सही रखना है। पेट में कृमि न हो इसके लिए एल्बेंडाजोल की गोली लेनी चाहिए। शरीर में खू

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 05:58 PM (IST)
एनीमिया मुक्त को किया जागरूक
एनीमिया मुक्त को किया जागरूक

जासं, म्योरपुर(सोनभद्र) : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं के साथ स्थानीय कस्बे में रैली निकाली।

loksabha election banner

सीएचसी अधीक्षक डा. फिरोज खान ने कहा कि एनीमिया का मतलब शरीर में खून की कमी होना है। यह न हो इसके लिए खान-पान सही रखना है। पेट में कृमि न हो इसके लिए एल्बेंडाजोल की गोली लेनी चाहिए। शरीर में खून की कमी होने पर आयरन की गोली भी नियमित लेनी चाहिए। कहा कि एनीमिया के मुख्य लक्षण में आंख के नीचे काला निशान पड़ जाना, आंख पीला या सफेद दिखाई देना है। शरीर में कमजोरी व थकान महसूस होना। रैली के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों व छात्राओं ने शपथ ली कि सभी मिलकर देश को एनीमिया मुक्त बनाएंगे। इसमें उमाशंकर पांडेय, अजय राय, विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र कुमार समेत आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.