धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप
जासं सोनभद्र पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय ने धान खरीद में गड़बड़ी का
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM (IST)
जासं, सोनभद्र: पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय ने धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि खाद्य विभाग की समितियों के नाम से खोले गए सभी 10 पीसीयू केंद्रों व उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के 15 धान खरीद केंद्रों का संचालन अधिकारियों की मिलीभगत से राइसमिलर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की समिति के नाम से पहले 10 केंद्र खोले गए थे, जिसमें से 6 बंद कर दिए गए हैं। 4 केंद्र पर धान की खरीद पोर्टल पर रोज दिखाई जा रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें